नौकरी, व्यापार, करियर और धन के मामले में मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022



मेष राशिफल
वार्षिक राशिफल 2022 की ज्योतिष गणना के अनुसार मेष राशिफल साल के पहले महीने यानी 16 जनवरी को मंगल ग्रह धनु राशि में गोचर करेंगे। मंगल का प्रभाव मेष राशि के जातकों पर आर्थिक नजरिए से सकारात्मक फल देने वाला वर्ष रहेगा। कार्यों में सिद्धि की प्राप्ति होगी। मेष राशि के जातकों के जीवन में शुभ फल की प्राप्ति के संकेत दिखाई दे रहा है। वहीं 13 अप्रैल 2022 को देवगुरु बृहस्पति का गोचर स्वयं की राशि यानी मीन राशि में होने से छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम और सफलता की प्राप्ति होगी। गुरु का प्रभाव मेष राशि के जातकों के जीवन में मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। साल 2021 में न्याय और कर्म फलदाता शनि का भी राशि परिवर्तन 29 अप्रैल को होगा। शनिदेव साल 2022 में ज्यादातर समय आपके दशवें भाव में रहेंगे। शनि के आपकी राशि से 10वें भाव में रहने के कारण आपको जीवन के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।

आपके लिए साल 2022 का वार्षिक राशिफल शुरुआती कुछ माह इस राशि के प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातकों को कुछ चुनौतियों का सामना करने पड़ेगा। साल के शुरुआती महीनों में बुध और शनि की युति सेहत के नजरिए से आपको कुछ कष्ट प्रदान करने वाले होंगे। वहीं इसके अलावा मई से अगस्त के बीच मंगल का गोचर भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां पैदा कर सकता है। मेष राशि के जातकों को साल के कुछ महीनों में सेहत संबंधी परेशानी के चलते विशेष सावधानी बरतनी होगी। फिर इसके बाद 10 अगस्त को मंगल स्वयं की राशि में प्रवेश कर जाएंगे और आपके ऊपर चतुर्थ भाव पर द्दष्टि होगी। जिसका प्रभाव आपके ऊपर देखने को मिलेगा। वार्षिक राशिफल की गणना के आधार पर 13 अप्रैल को गुरु ग्रह मीन राशि में जो इनकी स्वंय की राशि भी है उसमें 12वें भाव में,17 मार्च 2022 को राहु का राशि परिवर्तन पहले स्थान पर, 29 अप्रैल 2022 को शनि कुंभ राशि में आपकी राशि से 11वें भाव में गोचर करेगा फिर इसके बाद 12 जुलाई को एक बार दोबारा मकर राशि से 10वें भाव में गोचर हो जाएंगे। 

Comments